बीच सड़क पर जन्मदिन का जश्न! दोस्त के कंधे पर बैठकर तलवार लहराई, केक काटे और फटाके फोड़े – वीडियो वायरल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों बीच सड़क जन्मदिन मनाना युवाओं के बीच ट्रेंड बन गया है। न्यायधानी बिलासपुर में ऐसा ही एक सनसनीखेज़ वीडियो सामने आया है, जिसमें दर्जनभर युवक अपने दोस्त का जन्मदिन बड़े स्टाइल में मना रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर बाईपास रोड पर 14-15 युवक अपने दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए देखे गए। पहले उन्होंने स्कूटी पर चार केक रखे, फिर बर्थडे बॉय ने दोस्त के कंधे पर बैठकर तलवार से केक काटा। इसके बाद जश्न में फटाके भी फोड़े।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसे देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक डायलॉगबाजी और रील्स बनाने में भी मशगूल थे।

इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह का जश्न न केवल कानून तोड़ता है, बल्कि राहगीरों और खुद युवाओं के लिए भी खतरा पैदा करता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *