कांकेर। जिले से महिला सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कांकेर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने घर में अकेली महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। घटना 19 सितंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे की है।
पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर में घरेलू कामकाज कर रही थी। इस दौरान घर का गेट खुला हुआ था। तभी मनोज मण्डावी, पिता स्व. धरमु राम मण्डावी, निवासी संजयनगर (जिला कांकेर) वहां पहुंचा और महिला से जबरन छेड़खानी करने लगा। महिला ने शोर मचाकर खुद को बचाया और तत्काल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 348/2025 धारा 74, 75, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और विवेचना शुरू की। तेज़ कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज मण्डावी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में सउनि भूनेश्वरी भगत, आरक्षक श्रवण ठाकुर और पुरन लाल साहू की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8142191
Total views : 8154823