राजस्थान का जोधपुर एक बार फिर विदेशी जोड़े की शाही शादी का साक्षी बना। इस बार यूक्रेन के एक कपल ने भारतीय परंपराओं से प्रभावित होकर हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए।
यह जोड़ा पिछले तीन-चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में था, लेकिन भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर उन्होंने पारंपरिक विवाह करने का निर्णय लिया। लेकिन रोमांचिक बात यह है कि, दुल्हा 72 साल का है और दुल्हन 27 साल की।
72 साल का दूल्हा, 27 साल की दुल्हन
यूक्रेन से आए 72 वर्षीय दूल्हा स्टानिस्लाव और 27 वर्षीय दुल्हन अनहेलीना पहली बार भारत पहुंचे। यहां की संस्कृति और रस्मों से प्रभावित होकर उन्होंने शादी के लिए जयपुर और उदयपुर के बजाय सूर्यनगरी जोधपुर को चुना।

वैदिक रीति-रिवाजों से पूरे हुए सात फेरे
शादी का आयोजन बुधवार को किया गया। दूल्हा राजसी अचकन, साफा और कलंगी पहनकर घोड़ी पर बारात लेकर पहुंचा। शहर के खास बाग में पारंपरिक ढंग से दूल्हे का स्वागत और टीका किया गया। इसके बाद वरमाला हुई और वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरे लेकर विवाह की रस्म पूरी की गई। दूल्हे ने दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाया और सिंदूर से मांग भी भरी। दुल्हन ने भारतीय परिधान पहनकर सभी रस्में निभाईं और शादी के जश्न में गीतों पर नाची भी।

क्यों पसंद है विदेशी मेहमानों को जोधपुर?
जोधपुर अपनी ऐतिहासिक धरोहर, स्थापत्य कला, मेहरानगढ़ किला और रंगीन बाजारों की वजह से विदेशी मेहमानों के बीच हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है। यही कारण है कि कई विदेशी जोड़े यहां शादी करना पसंद करते हैं।
इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने उम्मेद भवन में विवाह कर जोधपुर को अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया था। इस बार यूक्रेन से आए इस कपल ने भारतीय विवाह की परंपराओं को पूरे आत्मीयता से अपनाकर भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी आस्था जाहिर की।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156039
Total views : 8176723