सेवा पखवाड़ा में भाजपा की हरीत क्रांति: रामगढ़ मेला स्थल पर वृक्षारोपण अभियान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर मंडल मुंगेली द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ के खर्राघाट मेला स्थल पर वृक्षारोपण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत किया गया, जिसमें स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान दिया।

जिला भाजपा प्रवक्ता एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला सह-संयोजक मिट्ठूलाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा पूरे देश में प्रधानमंत्री के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसी क्रम में मुंगेली नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले रामगढ़ मेला स्थल पर पौधरोपण का आयोजन किया गया, जो सामुदायिक सेवा और हरित भारत की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की अगुवाई में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, महामंत्री मन्नू श्रीवास्तव,महावीर सिंह,रमेश बुनकर, व्यास जायसवाल, प्रवीण सोनी, विश्वराज सिंह, होरी सोनकर, महेश यादव, अनूप जैन
पार्षद: विजय बंजारा, निमेश देवांगन, असलम खां, रोशन सोनी, सत्तू देवांगन, सत्तू सिंह, अन्नू साहू, विजय यादव, प्रहलाद यादव, शंकर देवांगन, लवन डाहिरे, प्रमोद जांगड़े, वासु देवांगन, आदर्श जायसवाल, वैभव ताम्रकार, बल्लू साहू, रवि साहू, अनमोल, गजेंद्र साहू सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी रही।

यह आयोजन न केवल पर्यावरण को मजबूत करने का प्रयास है, बल्कि भाजपा की सेवा-उन्मुख गतिविधियों का एक उदाहरण भी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *