प्रेमिका की वजह से दोस्त बना शिकार! राजनांदगांव में रेलवे ट्रैक किनारे दोस्त का मर्डर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजनांदगांव, 13 सितंबर 2025 – सोमनी के जोरतराई में रेलवे ट्रैक के किनारे पाए गए गौरी नगर के अजय सिन्हा की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी अजय के खास दोस्त अनिल डौंडे (32) और उसके सहयोगी तुलेश साहू (32) को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि हत्या की वजह थी प्रेमिका के साथ बढ़ती अजय की नजदीकी। अनिल डौंडे ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी विवाहित प्रेमिका को अपनी पत्नी बताकर गौरी नगर में किराए के मकान में रखा था। जब वह कुछ समय के लिए बहन के गांव गया, तो अजय को उसकी प्रेमिका और बच्चों की देखभाल सौंपी गई।

इस दौरान अजय और उसकी प्रेमिका के बीच नजदीक बढ़ गई, जिससे अनिल नाराज़ हुआ और उसने हत्या की साजिश रची। 7 सितंबर की रात आरोपी अनिल और तुलेश अजय को बाइक पर जोरतराई ले गए। तीनों ने रेलवे ट्रैक किनारे शराब पी। इसी दौरान अजय के सिर पर पत्थर से वार किया गया और चाकू से गर्दन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या का प्रयास इस तरह किया गया कि ऐसा लगे कि हादसा हुआ है। शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंककर आरोपी वहां से भाग गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और दोस्ती, मोहब्बत और विश्वासघात की एक भयावह कहानी सामने आई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *