ग्रीन एनर्जी से बचत और आत्मनिर्भरता के मिसाल बने बिसाहू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पीएम सूर्य घर योजना से हर महीने 500 रुपये से अधिक की बचत, बिजली बिल शून्य

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली-ऊर्जा खपत को कम करने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई “पीएम सूर्य घर योजना” आमजनों के जीवन में बदलाव ला रही है। जिले के नगर पंचायत सरगांव (वार्ड क्रमांक 10) निवासी बिसाहू राम साहू इसकी मिसाल बन गए हैं। लगभग दो माह पूर्व उनके घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल विभाग द्वारा स्थापित किया गया।

पहले हर महीने 100 से 150 यूनिट बिजली खपत के कारण उन्हें 400 से 500 रुपये तक का बिल चुकाना पड़ता था। लेकिन अब सोलर पैनल लगने के बाद उन्हें हर माह 400 यूनिट का क्रेडिट मिल रहा है। नतीजा यह हुआ कि उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया और वे प्रतिमाह 500 रुपये से अधिक की बचत कर पा रहे हैं।

श्री साहू ने बताया कि पहले हर महीने बिल की चिंता रहती थी, लेकिन अब सोलर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता का अहसास हो रहा है। यह योजना वास्तव में आमजन के जीवन में उजाला भर रही है। यह योजना न केवल श्री साहू जैसे उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी के प्रसार में भी अहम योगदान दे रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *