रायपुर एयरपोर्ट पर ATC उपकरण फेल, पांच उड़ानें डायवर्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मंगलवार को अचानक बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के सिग्नल देने वाले उपकरण बिजली गिरने से प्रभावित हो गए, जिससे पूरा सिस्टम फेल हो गया। इस तकनीकी गड़बड़ी के चलते रायपुर आने वाली कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।


एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, कुल पांच उड़ानें डायवर्ट करनी पड़ीं।

हैदराबाद से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भुवनेश्वर भेजा गया।

कोलकाता से रायपुर आने वाली उड़ान को भी भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया।

दिल्ली से रायपुर फ्लाइट को भोपाल भेजा गया।

मुंबई से रायपुर आने वाली उड़ान को नागपुर डायवर्ट किया गया।

वहीं, पुणे से रायपुर की फ्लाइट कुछ देर तक हवा में मंडराती रही।


अचानक हुए इस फेलियर की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को दूसरे शहरों में उतरना पड़ा, जहां से उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था से गंतव्य तक पहुंचाने की कवायद शुरू की गई। वहीं रायपुर एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।


एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि ATC के तकनीकी उपकरणों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। उम्मीद जताई गई है कि जल्द ही सिस्टम पूरी तरह बहाल कर सामान्य संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *