ऑनलाइन ठगी का शिकार होते ही तुरंत करें 1930 पर कॉल – कलेक्टर सूरजपुर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


मजबूत पासवर्ड से ही साइबर अपराधियों के मंसूबे होंगे नाकाम – डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर

सूरजपुर ब्यूरो चीफ, सूरजपुर।
रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय में सोमवार, 08 सितम्बर 2025 को सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध से बचाव विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने छात्रों को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन और नशे से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने कहा कि ऑनलाइन ठगी का शिकार होते ही तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। समय पर की गई शिकायत से ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने छात्रों को मोबाइल का उपयोग पढ़ाई व सफलता हासिल करने के लिए करने की सलाह दी।

डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि कमजोर पासवर्ड साइबर अपराधियों को आमंत्रण देने जैसा है। सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने छात्रों को मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रयोग करने, अनजान लिंक व एप से बचने और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की हिदायत दी। साथ ही कहा – “आपकी सतर्कता ही आपके पैसों की सुरक्षा है।”

कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर भी जोर दिया गया। छात्रों से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में नाम रोशन करें तथा यदि उनके गांव में कोई नशा करता या बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कार्यक्रम को जनभागीदारी समिति अध्यक्ष यशवंत सिंह, सीएसपी एस.एस. पैंकरा, थाना प्रभारी विमलेश दुबे, महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रोफेसरों ने भी संबोधित किया। बड़ी संख्या में शिक्षक-छात्र उपस्थित रहे।

साइबर सुरक्षा के प्रमुख सुझाव (डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर):

1. सोशल मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करें।

2. निजी जानकारी किसी से साझा न करें।

3. मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाएं।

4. स्ट्रॉन्ग पासवर्ड का प्रयोग करें।

5. अज्ञात एप्स डाउनलोड करने से बचें।

6. कस्टमर केयर नंबर केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही प्राप्त करें।

प्रतियोगिता परिणाम:
पोस्टर प्रतियोगिता – प्रथम सुनीता, द्वितीय निहिरा किशोर, तृतीय ममता राजवाड़े।
भाषण प्रतियोगिता – प्रथम साक्षी गुप्ता, द्वितीय सिमरन राजवाड़े, तृतीय बुशरा फातमा सिद्धिकी।
नारा लेखन – प्रथम रूपा कुमारी, द्वितीय लक्ष्मी सिरदार, तृतीय खुशबू यादव।
निबंध प्रतियोगिता – प्रथम शिवशंकर राजवाड़े, द्वितीय श्वेता शुक्ला, तृतीय सुकांक्षा तिवारी एवं खुशी पैंकरा।

विजेताओं को कलेक्टर व डीआईजी/एसएसपी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *