वसीम बना विक्की सिंह फिर दोस्ती के बहाने किया युवती से दुष्कर्म: बहन ने भी दिया साथ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम रतलाम में लव जिहाद का एक बड़ा मामला सामने आया है। 20 वर्षीय युवक वसीम खान पिता यूसुफ खान ने विक्की सिंह बनकर 18 वर्षीय युवती से दोस्ती की और फिर दुष्कर्म किया। जब युवती आरोपी के घर पहुंची तो उसकी बहन ने गर्भपात की दवा दे दी।

पीड़िता इंदौर की रहने वाली है। और अक्टूबर 2024 में रतलाम अपनी नानी के घर आई थी।यहां किराने की दुकान पर उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम विक्की सिंह बताया।दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत बढ़ी और मार्च 2025 में युवती इंदौर से रतलाम आई। 23 मार्च को आरोपी ने उसे शिवनगर स्थित एक गोदाम में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता युवती दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। जब वह आरोपी के शिवनगर स्थित घर पर पहुंची तो उसकी बहन  बताया कि युवक का नाम विक्की नहीं बल्कि वसीम खान है। यही नहीं आरोपी की बहन  ने युवती को गर्भपात की दवा भी दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

युवती का आरोप है कि आरोपी वसीम ने उसे धमकाया कि मेरे घरवालों को पता चला तो तुझे मेरे साथ रहना पड़ेगा और इस्लाम धर्म अपनाना पड़ेगा। तुझे नमाज पढ़नी पड़ेगी।

पीड़िता ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।पुलिस ने आरोपी वसीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की बहन को भी गर्भपात कराने के आरोप में आरोपी बनाया गया है। इस मामले में जांच के बाद और धाराएं भी बढ़ाई जा सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment