कोरबा। जिले में सीएम विष्णुदेव साय के दौरे से पहले एक सनसनीखेज घटना हुई। CAF जवान ने अपनी पत्नी और ससुर पर फायरिंग कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, जवान की ड्यूटी सीएम के कार्यक्रम में लगी थी, लेकिन उसने ड्यूटी छोड़कर उमेंदी भांठा अपने ससुराल पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपी CAF जवान को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि जवान ने इतनी भयानक कार्रवाई क्यों की।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8179203
Total views : 8210192