बिलासपुर में गरजा मुंगेली: “वोट चोर गद्दी छोड़” से गुंजा मैदान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- छत्तीसगढ़ की राजनीति का इतिहास बिलासपुर में नया मोड़ ले गया। मुंगेली नाका मैदान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
“वोट चोर गद्दी छोड़” की गूंज इतनी जबरदस्त रही कि पूरा इलाका आंदोलन की रणभूमि में बदल गया।

इस प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की सबसे बड़ी ताकत बना मुंगेली जिला कांग्रेस, जहाँ से सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतरे।

आगर खेल परिसर से निकली युवा शक्ति

प्रदर्शन से पहले मुंगेली के सभी युवा साथी आगर खेल परिसर से एक साथ रवाना हुए। नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं का यह काफिला बिलासपुर पहुँचा और मैदान में गरजते ही माहौल जोशीला हो गया।

नेतृत्व और हुंकार

प्रदर्शन की अगुवाई जिला पंचायत सदस्य , प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत भास्कर एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदईया ने की।इस अवसर पर उन्होंने कहा –
“यह सिर्फ़ शुरुआत है, अब भाजपा की वोट चोरी का हर घर में पर्दाफाश होगा। राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुँचेगा।”

उनके साथ मंच पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया, विधानसभा अध्यक्ष लोरमी आकाश वैष्णव, असद खोखर, बोगी बारमते, करण ठाकुर, नैनदास डहरिया , मुकेश वैष्णव, भावेश शर्मा, दिलीप साहू, योगेश्वर, मंतराम यादव, ईश्वर, आयुष ठाकुर, मनोज अकेला, मनीष साहू समेत मुंगेली जिले के सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

साफ संदेश

नेताओं ने ऐलान किया –

???? “यह आंदोलन रुकने वाला नहीं। भाजपा की कथित वोट चोरी का पर्दाफाश अब पूरे प्रदेश में किया जाएगा।”

????नारों की गूंज, जोश की गरज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुंकार ने बिलासपुर की राजनीतिक ज़मीन को हिला कर रख दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment