दूरस्थ अंचल मूंगवाल के 50 बच्चों को मिला जीवन का पहला दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र पाकर खुश हुए ग्रामीण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 09 सितम्बर 2025।
जिला प्रशासन की पहल से कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत मर्दापाल तहसील के सुदूर ग्राम पदनार और मूंगवाल के 50 बच्चों को आखिरकार उनका जन्म प्रमाण पत्र मिल गया। यह दस्तावेज पाकर न केवल बच्चों के अभिभावकों को राहत मिली, बल्कि ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आभार भी जताया।

जनदर्शन से मिली थी समस्या की जानकारी

ग्रामीणों ने जनदर्शन कार्यक्रम में बताया था कि 50 बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाने से उनकी आधार आईडी, छात्रवृत्ति और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार मर्दापाल और जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) को तत्काल प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

प्रशासन की त्वरित कार्यवाही

निर्देश मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 50 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर प्राथमिक शाला मूंगवाल में वितरित किए। इस पहल से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

क्यों जरूरी है जन्म प्रमाण पत्र?

जन्म प्रमाण पत्र न केवल बच्चे की कानूनी पहचान है, बल्कि यह शिक्षा, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जरूरी है। अब इन बच्चों को भी शिक्षा और अन्य योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा।

जन्म/मृत्यु पंजीयन की प्रक्रिया

  • जन्म/मृत्यु की सूचना 21 दिनों के भीतर नि:शुल्क पंजीकृत कराई जा सकती है।

  • शासकीय अस्पताल में जन्म/मृत्यु होने पर वहीं से प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

  • घर या निजी अस्पताल में जन्म/मृत्यु होने पर संबंधित ग्राम पंचायत/नगर निगम/नगर पालिका में सूचना देनी होती है।

  • शिशु का नाम जन्म पंजीयन की तारीख से 12 महीने के भीतर नि:शुल्क जोड़ा जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।

  • निवास प्रमाण: बिजली बिल, आधार, राशन कार्ड आदि।

  • मृत्यु पंजीयन हेतु: मृत्यु तिथि व स्थान का प्रमाण (चिकित्सक का प्रमाण पत्र/पंचनामा)।

ऑनलाइन सुविधा

जन्म/मृत्यु पंजीयन हेतु नागरिक crsorgi पोर्टल के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं। लॉगिन कर आवश्यक फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद प्रमाण पत्र की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर उपलब्ध हो जाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment