मध्य प्रदेश में देर रात बड़ी संख्या में तबादले, 30 आईपीएस व 50 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में रात को 30 और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए, गृह विभाग से जारी इन आदेशों में 13 जिलों के एसपी बदले गए । इससे पहले सोमवार जारी आदेशों में 20 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था । इस सूची में दो जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। इसी प्रकार सोमवार को दो आदेश जारी किए गए, जिन में कुल मिलाकर 50 आईपीएस अधिकारियों के थोक बंद तबादले हुए , जिनमें कुल 15 जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं।

आधी रात के ट्रांसफर में इन जिलों के एसपी बदले

हरदा : शशांक पुलिस उपायुक्त भोपाल को हरदा जिले का एसपी बनाया गया।

खरगोन : खरगोन जिले का रविंद्र वर्मा

मैहर : अवधेश प्रताप सिंह को मेहर जिले का एसपी बनाया।

श्योपुर: सुधीर कुमार अग्रवाल एसपी मेहर को श्योपुर जिले का एसपी बनाया।

बैतूल: एसपी श्योपुर वीरेंद्र जैन को बैतूल जिले का एसपी बनाया।

पत्रा : एसपी अमरिया निवेदिता नायडू को पत्रा जिले का एसपी बनाया।

सतना : पुलिस उपायुक्त इंदौर हंसराज सिंह को सतना जिले का एसपी बनाया।

नर्मदा पुरम : एसपी पत्रा साई कृष्ण थोटा -नर्मदा पुरम जिले के एसपी बने।

सिधी : एसपी रेल इंदौर संतोष कोरी को सीधी जिले का एसपी बनाया।

उमरिया जिले के एसपी : एआईजी पीएचक्यू विजय बागवानी को उमरिया जिले का एसपी बनाया गया।

आलीराजपुर : रघुवंश कुमार सिंह 5वी बटालियन मुरैना को अलीराजपुर जिले का एसपी बनाया गया।

झाबुआ जिले के एसपी : शिवदयाल 14वीं बटालियन ग्वालियर को झाबुआ जिले का एसपी बनाया।

रीवा : शैलेंद्र सिंह चौहान कमांडेंट 13वी बटालियन ग्वालियर को रीवा जिले का एसपी बनाया गया।

इंदौर का एक पुलिस उपायुक्त और भोपाल के तीन बदले गए

रियाद इकबाल पुलिस उपायुक्त भोपाल को एसएसपी रेडियो बनाया,

रियाद इकबाल की जगह रीवा एसपी विवेक सिंह को भोपाल पुलिस उपायुक्त जॉन 2 बनाया गया।

अभिनव चौकसे, एसपी हरदा को भी भोपाल में पुलिस उपायुक्त (जोन-3) बनाया गया है। आशुतोष, एसपी सतना को पुलिस उपायुक्त भोपाल (जोन-1) बनाया गया है। कुमार प्रतीक, कमांडेंट 23वीं बटालियन भोपाल को पुलिस उपायुक्त (जोन-2) इंदौर बनाया गया है।

रात को हुए तबादलों की सूची

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *