छत्तीसगढ़ में पर्यटन से खुलेगा रोजगार का नया दरवाज़ा! बस्तर-सरगुजा के युवाओं को मिलेगा मुफ्त होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 08 सितंबर 2025।
छत्तीसगढ़ में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र को गति देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय समीक्षा बैठक में घोषणा की कि बस्तर और सरगुजा अंचल के युवाओं को नि:शुल्क होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण दिया जाएगा।

???? मंत्री ने निर्देश दिए कि इस प्रशिक्षण पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण के माध्यम से की जाएगी।

बैठक में—

  • छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई।

  • श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना की प्रगति पर जानकारी ली गई।

  • आगामी चक्रधर समारोह, बस्तर पंडुम और रामगढ़ महोत्सव को और बेहतर ढंग से आयोजित करने पर चर्चा हुई।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि—

  • स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन और मंच प्रदान किया जाए।

  • उनकी कला और प्रतिभा को निखारने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाए।

बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव, संचालक संस्कृति विवेक आचार्य समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *