रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आरबीएस के टीम ने ग्रामीण बच्चों के कटे फटे होंठ एवं तालु का सफल ऑपरेशन कराया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम शासन द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूलों में और आगनवाड़ी में बच्चों का सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण आर. बी .एस. के. डॉक्टर और टीम द्वारा किया जाता है।

बाजना ब्लॉक आर. बी. एस. के. टीम द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय हालीवाडा चारपोटा में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान एक बच्ची पायल पिता बाबू उम्र 13 साल जन्मजात विकृति कटे- फटे होठं और तालु से ग्रसित पाई गई। दूसरा बच्चा विकास पिता लालसिंह उम्र 8 वर्ष आंगनबाड़ी केंद्र में परीक्षण के दौरान ग्राम संदला में कटे फटे होंठ और तालू की जन्मजात विकृति से ग्रसित पाया गया। टीम द्वारा सतत काउंसलिंग और प्रयासों के बाद परिजनों को बच्चों का ऑपरेशन करने के लिए तैयार किया गया।

2 सितंबर 2025 मंगलवार को जिला मैनेजर आरबीएस के मोहन कछावा एवं बाल चिकित्सालय के चिकित्सकों के सहयोग से बाल चिकित्सालय में लाहोटी अस्पताल भोपाल द्वारा बच्चों के लिए जन्मजात विकृति की सर्जरी हेतु कैंप का आयोजन किया गया। जन्मजात विकृति के बच्चों का सफल ऑपरेशन लाहोटी अस्पताल भोपाल में कराया गया।

चार दिन के इलाज, सर्जरी के बाद बच्चे अब बिल्कुल स्वस्थ है, बच्चों के माता पिता और परिवार जनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं सरकार को धन्यवाद दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *