एशिया कप 2025 में चमकेगा महासमुंद का नाम! दिव्या रंगारी का भारतीय टीम में चयन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी, पिता विनोद रंगारी, का चयन भारतीय अंडर-16 महिला बास्केटबॉल टीम में हुआ है। यह टीम मलेशिया के सेरेम्बन में 13 से 19 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले FIBA अंडर-16 वूमेन्स एशिया कप में हिस्सा लेगी।

राष्ट्रीय शिविर से चयन

बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारतीय टीम के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 अगस्त से 12 सितंबर तक चेन्नई के नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में किया। इसी शिविर से 12 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई, जिसमें दिव्या को जगह मिली है।

क्वालिफायर में दिखाया दम

इससे पहले, 12 से 15 जून 2025 तक मालदीव में आयोजित अंडर-16 एशिया कप SABA क्वालिफायर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। इसी जीत के बाद भारत ने एशिया कप 2025 के लिए क्वालिफाई किया। इस प्रतियोगिता में दिव्या रंगारी ने बेहतरीन खेल दिखाया और सबका ध्यान खींचा।

जिले में खुशी की लहर

दिव्या रंगारी लगातार महासमुंद के मिनी स्टेडियम में अभ्यास करती रही हैं। वहीं से उनकी मेहनत ने उन्हें राष्ट्रीय चैंपियनशिप तक पहुँचाया और अब इंडिया टीम में जगह दिलाई। उनके चयन से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बास्केटबॉल का बढ़ता दायरा

महासमुंद जिले में प्रतिदिन मिनी स्टेडियम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चे बास्केटबॉल का अभ्यास करते हैं। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी कर चुके हैं और कई पदक भी जीत चुके हैं। दिव्या का चयन इस खेल को जिले में और अधिक लोकप्रिय बनाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *