सैलाना नगर में भक्तों ने नम आखों से दी गणपति बप्पा को विदाई नगर परिषद ने सामूहिक किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले के सैलाना नगर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन शनिवार को हो गया। शनिवार अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह से ही गणेश प्रतिमा के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया था। लेकिन तेज वर्षा ने लोग कुछ समय गणेश पण्डालों में ही रूके रहै।

लोगों ने सुबह सबसे पहले अपने घरों में भगवान गणपति का पूजा पाठ किया और उनका श्रृंगार कर आरती की। इसके बाद उन को भोग लगाने के बाद नगर परिषद द्वारा गणेश प्रतिमा एकत्रित करनें के लिए नगर कै विक्टोरिया तालाब, दिलीप मार्ग कबीट चौराहा, पैलेस चौराहा, रंगवाड़ी मोहल्ला शीतला माता मंदिर पर एकत्रित करने की व्यवस्था की थी, लोग वहा गणेश जी को लेकर आए। यहा श्रद्धालुओ ने धुप अगरबत्ती लगाई ओर बप्पा को नम आखों से विदाई दी।

नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि सभी गणेश प्रतिमाओ को वाहन में आदर के साथ रख कर ले एक साथ माही नदी में विधि विधान से विसर्जन किया जायेगा।

गणेश प्रतिमा एकत्रीकरण के समय एसडीएम तरुण जैन, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया, नगर परिषद सीएमओ मनोज शर्मा पूरे समय दलबल के साथ दिनभर घूमते नजर आए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *