पुलिस ने नाकाबंदी कर गुजरात की गाड़ी की तलाशी ली तो निकली अवैध शराब तीन आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

दिनांक 04.09.2025 को थाना स्टेशन रोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक GJ06LB9248 में अवैध देशी शराब लेकर विक्रय हेतु आने वाले हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर कार को रोका।

कार से कुल 08 पेटी (400 क्वार्टर, 72 बल्क लीटर) अवैध देशी सफेद मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹32,000/-, तथा कार जिसकी कीमत लगभग ₹4,00,000/- व तीन मोबाइल फोन (कुल कीमत ₹65,000/-) जप्त किए गए। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी –
1. हर्षित पिता कैलाशसिंह चावड़ा, उम्र 22 वर्ष, निवासी मेहताजी का वास रतलाम
2. अजय पिता राधेश्याम राठौर, उम्र 22 वर्ष, निवासी बिरमावल थाना बिलपांक
3. सौरभ पिता मनोहरलाल खारोल, उम्र 21 वर्ष, निवासी दीनदयाल नगर रतलाम

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उक्त अवैध शराब उन्हें राहुल पंचोलिया निवासी सीशाखेड़ी एवं अमन उर्फ बच्चा निवासी ईशरथुनी द्वारा सप्लाई की गई थी। पुलिस द्वारा इन दोनों आरोपियों की तलाश जारी है, जिनकी कार पुलिस को देखकर फरार हो गई।

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक स्वराज डाबी थाना स्टेशन रोड रतलाम, सउनि देवेंद्र सिंह सेंगर, प्र.आर.397 मुकेशसिंह व आर.506 अनिल व आर.766 राहुल व आर.744 हेमराज डामोर की सराहनीय भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *