आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रिंगनोद थाना अंतर्गत पुलिस चौकी ढोढर पर शांति समिति की बैठक संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रिंगनोद थाना अंतर्गत पुलिस चौकी ढोढर पर शांति समिति की बैठक संपन्न

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय तथा चौकी प्रभारी ढोढर रघुवीर जोशी द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस चौकी ढोढर पर गणेश पांडाल आयोजकों एवं शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित सभी गणेश पांडाल आयोजकों एवं समिति सदस्यों को आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने तथा प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए। साथ ही आयोजकों से अपेक्षा की गई कि वे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का सीमित उपयोग करें, प्रतिमा विसर्जन के समय निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करें तथा धार्मिक आयोजनों में किसी प्रकार की अवांछित गतिविधियों को रोकने में पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

बैठक में स्थानीय नागरिकों ने भी अपने सुझाव दिए एवं पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन प्रदान किया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *