गौ सेवा संकल्प अभियान, 09 हजार 200 गौ मित्रों का अब तक पंजीयन,गौ चौपाल का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले में गायों की सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘गौ सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज जिले के ग्राम कोसमतरा, साल्हेघोरी, औराबांधा, विचारपुर और गुरूवाइनडबरी में गौ चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल में आवारा व घुमन्तू पशुओं को उनके मालिकों से अपने अपने पशुओं को बांधने तथा शेष आवारा पशुओं विशेषकर गाय को गोद लेने, अपने पशुओं की पहचान सुनिश्चित करने हेतु टैगिंग कराने व सड़क दुर्घटना मे घायल या मरने से बचाने हेतु रिफ्लेक्टिव रेडियम कॉलर बेल्ट लगवाने हेतु पशु चिकित्सा विभाग के अमले द्वारा कार्यवाही की गई।


उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर.एम. त्रिपाठी ने बताया कि अब तक विकासखण्ड मुंगेली में 124, लोरमी में 87 व पथरिया में 96 ग्राम पंचायतों में कुल 307 गौ चौपाल का आयोजन किया गया है, जिसमें जिले के 11 हजार 410 पशुपालकों ने भाग लिया। वहीं 19 हजार 261 आवारा पशुओं में से 01 हजार 40 पशुओं को उनके मालिकों को सौंपे गए। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड मुंगेली में 02 हजार 846, लोरमी में 02 हजार 184 तथा विकासखण्ड पथरिया में 01 हजार 559 कुल 06 हजार 589 गौ मित्रों के रूप में पंजीयन कराया है।

इन सभी गौ मित्रों को जनपद पंचायत से पहचान पत्र जारी किया जाएगा, जो घुमन्तू पशुओं के प्रबंधन व गाय गोद लेने हेतु विभागीय व ग्राम पंचायत के अमले का सहयोग करेंगे।
जिले में अभी तक कुल 09 हजार 200 गौ मित्रों का पंजीयन किया जा चुका है। अभियान के तहत जिले में एक लाख गौ मित्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विकास खण्ड मुंगेली में 1804 आवारा पशुओं, लोरमी में 807 व पथरिया में 01 हजार 697 पशुओं की टैगिंग तथा विकास खण्ड मुंगेली में 375 आवारा पशुओं, लोरमी में 200 व पथरिया में 290 पशुओं को रिफ्लेक्टिव रेडियम कालर बेल्ट पहनाया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *