ग्राम कठरापाली हत्याकांड का खुलासा : घरघोड़ा पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाई गुत्थी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ ( शैलेश शर्मा, नवभारत टाइम्स)
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कठरापाली में 62 वर्षीय नत्थुराम चौहान की हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र छह घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे मालिकराम चौहान और उसके साथी सजन अगरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेजा गया।

2 सितंबर की सुबह कठरापाली के बगईढोडहा स्थित खेत-बाड़ी में नत्थुराम का रक्तरंजित शव मिला था। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ में संदेह मृतक के बेटे मालिकराम पर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथी सजन अगरिया के साथ हत्या करना स्वीकार कर लिया।

जांच में सामने आया कि मालिकराम अपने पिता की जमीन बेचना चाहता था, जबकि नत्थुराम इसके लिए राज़ी नहीं थे। इसी रंजिश के चलते दोनों ने 1 सितंबर की रात हत्या की साजिश रची। घटना की रात सजन अगरिया ने मृतक को घरवालों के बुलाने का बहाना बनाकर बाहर बुलाया और जैसे ही वे निकले, मालिकराम ने टांगी से उन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को चोरी का रूप देने के लिए दोनों ने बोरवेल पंप का तार काटकर टांगी और तार खेत में फेंक दिए।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 228/2025 धारा 103(1), 61(2), 49, 238, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की।
इस सफलता में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक परासमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल एवं चंद्रशेखर चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *