नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चलाए गए ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफल बनाने वाले सीआरपीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी और कोबरा बटालियन के वीर जवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
अमित शाह ने जवानों के शौर्य और पराक्रम को नक्सल विरोधी अभियानों का “स्वर्णिम अध्याय” बताते हुए कहा कि मोदी सरकार का संकल्प है कि 2026 तक भारत को पूरी तरह नक्सलमुक्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गर्मी, ऊँचाई और आईईडी के खतरों के बावजूद जवानों ने नक्सलियों का बेस कैंप ध्वस्त कर उनकी सप्लाई चेन को खत्म कर दिया। शाह ने स्पष्ट किया कि नक्सली या तो आत्मसमर्पण करेंगे, पकड़े जाएंगे या समाप्त किए जाएंगे — अब देश चैन से नहीं बैठेगा।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8213575
Total views : 8254756