रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और मुंगेली में एक साथ कार्रवाई, कारोबारी विनय गर्ग के घर भी छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दबिश दी। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और मुंगेली में ईडी की टीमों ने एक साथ कार्रवाई की।
यह कार्रवाई एग्रीकल्चर से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर की जा रही है। रायपुर के शंकर नगर स्थित कारोबारी विनय गर्ग के घर पर भी ईडी की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई में ईडी के आठ अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे।
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दबिश किस घोटाले से जुड़ी हुई है। ईडी की तलाशी अभियान फिलहाल सभी स्थानों पर जारी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8216382
Total views : 8258225