मुख्य अभियंता ने पीएमजीएसवाय अंतर्गत निर्मित सड़कों का किया निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुख्य अभियंता ने पीएमजीएसवाय अंतर्गत निर्मित सड़कों का किया निरीक्षण

निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने दिए निर्देश

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायपुर के मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिले में निर्माणाधीन, निर्मित एवं संधारण अंतर्गत सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना निर्मित नवीनीकरण मार्ग खैरवार नहर से 100 बिस्तर अस्पताल मार्ग की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया।
मुख्य अभियंता ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण कार्यों की नियमित गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कार्य में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदारों पर अनुबंध की शर्तों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने विभागीय अभियंताओं की बैठक आयोजित कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता पर विस्तृत समीक्षा की और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने विभागीय अभियंताओं को निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *