रायपुर से कार बुक कर दी थी ड्राइवर की जान — हत्या कर शव को आंगन में गाड़ा, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

???? रायपुर।
रायपुर के ड्राइवर सुनील कुमार वर्मा हत्याकांड में न्याय का पल आया है। अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश मधुसूदन चंद्राकर की कोर्ट ने शनिवार को दो आरोपियों को आजीवन कारावास और ₹700-700 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न भरने पर 9-9 महीने की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी।

????️‍♂️ क्या था मामला?

  • 14 अप्रैल 2023 की रात, रायपुर के पुरानी बस्ती निवासी सुनील कुमार वर्मा को अभनपुर जाने के लिए कार बुकिंग मिली थी।

  • लेकिन ये बुकिंग थी एक साजिश, जिसे तपन बांधे उर्फ धन्नू और राकेश कुर्रे उर्फ हसन ने मिलकर अंजाम दिया।

  • दोनों ने सुनील की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और शव को तपन के घर के आंगन में गाड़ दिया।

  • ड्राइवर की कार और नकदी लूट कर फरार हो गए।

???? कैसे खुला राज?
परिजनों ने जब देर रात तक सुनील की कोई खबर न मिलने पर पुलिस में शिकायत की, तब सीसीटीवी फुटेज और फोन कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अभनपुर व रायपुर क्राइम ब्रांच टीम के जरिए पूरे मामले का राजफाश किया।

⚖️ अदालत का फैसला:

  • अतिरिक्त लोक अभियोजक विजय यादव ने कोर्ट में कहा कि यह मामला बेहद गंभीर और योजनाबद्ध हत्या का है।

  • बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी पहले से दोषी नहीं हैं, लेकिन कोर्ट ने मजबूत साक्ष्यों और कबूलनामों के आधार पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment