कैलाश ठाकुर बने भाजपा मुंगेली के जिला महामंत्री

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भाजपा जिला पदाधिकारियों की हुई घोषणा,17 को मिली जिम्मेदारी

मंडल सरगांव से नंदिनी जिला उपाध्यक्ष व पूर्णिमा बनी मंत्री

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली-भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के पदाधिकारियों की आज घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी द्वारा भाजपा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिसमे 2 महामंत्री 6 उपाध्यक्ष 6 मंत्री के साथ ही कोषाध्यक्ष,जिला प्रवक्ता, व कार्यालय मंत्री बनाये गए है। जिला महामंत्री की महती जिम्मेदारी सरगांव मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर को दी गयी है वंही निवर्तमान महामंत्री गुरमीत सलूजा पद पे यथावत रहेंगे। सरगांव मंडल से नंदनी साहू को जिला उपाध्यक्ष व पूर्णिमा ध्रुव को मंत्री बनाकर भाजपा ने महिला शशक्तिकरण को पुरजोर किया है।


ज्ञात हो कि कैलाश सिंह ठाकुर ने निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सरगांव के रूप में पिछले 10 वर्षों से संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और लगाव के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र में भाजपा को काफी मजबूती प्रदान किया है और उनकी ऊर्जावान कार्यशैली व व्यक्तित्व का लाभ अब जिले को मिलेगा। वे वर्तमान में संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे है।

कैलाश सिंह ठाकुर को जिला महामंत्री बनाये जाने व नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा पश्चात बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि सभी साथियों नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों भाइयों एवं बहनों को बहुत – बहुत बधाई हम सब उनके मार्गदर्शन में निश्चित ही मुंगेली जिला भाजपा संगठन को नई ऊँचाई तक लेकर जाएंगे l हम सभी, हमारे शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन एवं वरिष्ठों के दिशानिर्देश में युवाओं को साथ लेकर नव प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का निर्माण करते हुए पूर्ण तन्मयता से कार्य करेंगे इन्हीं भावनाओं के साथ सभी को पुनः बधाई व शुभकामनाएं।

नवनियुक्त महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने कहा कि वे अपनी नवीन जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। पार्टी के सिद्धांतों,संगठन व शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए जिले में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एक नई ऊर्जा के साथ प्रयत्नशील रहेंगे उन्होंने नवीन दायित्व के लिए बिल्हा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के प्रति विशेष आभार व्यक किया।


इस अवसर पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा,भाजपा कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो रणजीत सिंह हूरा,जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू,जनपद उपाध्यक्ष दीपिका चंद्रशेखर कौशिक,नगर पंचायत सरगांव अध्यक्ष परमानन्द साहू,रिजवान हक, मनीष साहू, चंद्रशेखर कौशिक, संजीव नेताम, राम जुड़ावन साहू, बाबा परेटन गिरी, रामकुमार कौशिक, जमुना पांडे, मनोज यादव, पवन साहू, सविता कौशिक, महेश साहू, राज कौशिक, शिव पांडेय, मुरली कौशिक,कमलेश अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, उदित साहू, निखिल कौशिक, दुर्गेश वर्मा, गोलू राजपूत,ब्रजेश शर्मा, नवाब खान,अजय ध्रुव, रामकुमार ध्रुव,सरगांव मण्डल उपाध्यक्ष गेंदसिंह कौशिक,संतोष डहरिया,इन्द्रमती मरावी,मुद्रिका साहू, महामंत्री पंकज वर्मा, अनिल दुबे,मंत्री दीपक कौशिक, रामकिशुन जायसवाल,लक्ष्मींन साहू, प्रीति वर्मा, कोषाध्यक्ष बिहारी राजपूत,कार्यसमिति सदस्य चमेली राजपूत,रेणुका गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा,बिसाहू साहू ,चन्द्रप्रकाश बंजारे, गयाराम निषाद,जवाहर साहू ,शाहिन हक,कलेश पटेल,लोकेश कुमार साहू परमेश्वर राजपूत, शंकर साहू, विश्राम राजपूत, मधु वर्मा, रामकिशुन गहवई,राहुल वर्मा, रंजीता बर्मन,अहिल्या घृतलहरे,गीता छत्रिय,लिलेश्वरी राजपूत ,चंद्रकला दिवाकर,सालिकराम ध्रुव,हेमंत श्रीवास, मुरली सेन ,नवीन शर्मा, लक्ष्मण साहू, देव प्रसाद गायकवाड, मनोज साहू, पूरन वर्मा, सुनीता रात्रे, दुकलहा साहू, रघु ठाकुर,गोवर्धन साहू,झुलूराम वर्मा के साथ ही भाजपा मंडल सरगांव के पदाधिकारियों,ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी है नवीन दायित्व पश्चात निश्चित ही संगठन में एक नई ऊर्जा संचरित हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *