निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली— नगर में गणेशोत्सव पर्व की धूम देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न मोहल्लों, वार्डों एवं पंडालों में भगवान श्री गणेश की आकर्षक प्रतिमाएँ विराजमान की गई हैं, जहाँ सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्तगण बड़े ही श्रद्धा भाव से गणपति बप्पा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।










शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाएँ आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं झाँकी के माध्यम से धार्मिक संदेश दिए जा रहे हैं तो कहीं आधुनिक रोशनी और सजावट ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया है।
प्रतिदिन सुबह-शाम आरती व भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर धार्मिक वातावरण का आनंद ले रहे हैं। गणेशोत्सव के अवसर पर नगर में सामाजिक एकता और सद्भाव का अद्भुत उदाहरण देखने को मिल रहा है। सभी वर्गों के लोग मिलकर इस पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ मना रहे हैं।उक्त जानकारी सोशल मीडिया प्रचारक कोमल देवांगन मुंगेलिहा ने दी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8216195
Total views : 8258013