चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, बैठे-बैठे मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

इंदौर: आजकल हार्ट अटैक से मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है, कहीं चलते चलते, कहीं खेल के मैदान में, कहीं नाचते-नाचते तो कहीं क्लास में बैठे-बैठे अचानक लोग गिर पड़ते हैं। हाल ही में इंदौर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स बस में बैठे बैठे गिर पड़ता है और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो जाती है।

बताया जा रहा है कि 36 साल के सतीश बस ड्राइवर थे। बस चलाते चलाते उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। मारवाड़ राजस्थान पहुंचने से पहले केलवा राजगनर के पास उन्होंने बस क्लीनर को गाड़ी चलाने के लिए कहा और खुद वे ड्राइवर केबिन में ही बोनट पर बैठ गए। लेकिन कुछ ही मिनट बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। पूरी घटना बस के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। डॉक्टर ने साइलेंट अटैक के कारण मौत की आशंका जताई है।

क्लीनर ने बताया कि ड्राइवर सतीश राव (36) निवासी भोजासर (जोधपुर) बस चला रहा था। बुधवार सुबह 6 बजे सतीश को घबराहट होने लगी तो उसने मुझे ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया। कुछ देर बाद ही वह बेसुध हो गया। यात्रियों ने उसे सीपीआर भी दिया, लेकिन फायदा नहीं हुआ।” बस में 50 से ज्यादा यात्री थे। समय पर क्लीनर को बस चलाने के लिए कहने से बड़ा हादसा टल गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *