‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’: संकल्प और समर्पण के आदर्शों के साथ जनजातियों को सशक्त बनाने अभिनव पहल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ब्लॉक टीम एवं सी.एस.ओ. को विजन निर्माण हेतु दिया गया प्रशिक्षण

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जनजातीय क्षेत्रों में सेवा संकल्प और समर्पण के प्रेरक आदर्शाें के साथ जनजाति समुदायों को सशक्त बनाने और जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के विकास एवं कल्याण से जुड़े हुए प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है।

जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’’ तथा सेवा, समर्पण और संकल्प से प्रेरित है। इसके अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय टीमों एवं नागरिक सामाजिक संगठनों को सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जनजाति बाहुल्य गावो में विजन निर्माण के लिए जनपद पंचायत लोरमी सभाकक्ष में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।


प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय टीमों को जनजातीय गांव में समुदाय संचालित विकास सुनिश्चित करने के लिए विजन निर्माण के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सांस्कृतिक मूल्यों एवं स्थानीय आवश्यकताओं के साथ जनजाति समुदायों का विकास सुनिश्चित करने, संसाधनों तक पहुंच को सुगम बनाने, जनजाति समुदायों से प्रत्यक्ष जुड़ाव आदि विषयों पर आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।

आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर बी.आर. वर्मा, ए पी ओ श पी.आर. धृतलहरे, सीईओ लोरमी पंचराम, नायब तहसीलदार श्री सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं 28 ग्रामों के पंचायत सचिव मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *