कैशलेस उपचार हेतु कार्यशाला का आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिला स्तर पर सड़क दुर्घटना पीड़ितो/आहतो के नगद रहित उपचार हेतु iRAD/eDAR पोर्टल पर प्रशिक्षण संपन्न

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- आज कलेक्टर कुंदन कुमार (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी शीला शाह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण का संचालक परिमल दास (DRM, NIC) द्वारा किया गया, सड़क दुर्घटनाओं से पीड़ितों को नगद रहित उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु IRAD/EDAR पोर्टल पर प्रोजेक्टर के माध्यम से एक दिवसीय प्रशिक्षण/कार्यशाला जिला चिकित्सालय मुंगेली सभागृह में आयोजित हुआ।


प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित किया गया कि पोर्टल की तकनीकी पक्षों, कार्यप्रणाली और उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई और अस्पतालों को बताया गया कि वे iRAD/eDAR पोर्टल पर पंजीकरण कर मरीज की प्राथमिक जानकारी दर्ज कर पुलिस को सूचित करेंगे। जिले के सभी अस्पतालों को iRAD/EDAR पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा जब कोई घायल पीड़ित अस्पताल पहुंचता है तो अस्पताल को पहले मरीज को स्थिर करना होगा एवं एप के माध्यम से निकटतम पुलिस थाने को जानकारी देनी होगी संबंधित पुलिस अधिकारी तत्काल घटना स्थल पर जाकर दुर्घटना की पुष्टि करेगें।

यदि कोई घटना सत्य पायी जाती है तो पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर एक यूनिक दुर्घटना आईडी जनरेट कर अस्पताल को देगें। स्वास्थ्य विभाग को 24 घण्टे के भीतर दुर्घटना आईडी को iRAD/eDAR पोर्टल पर अपलोड करना होगा जिससे पीड़ितों द्वारा कैशलेस उपचार योजना का लाभ उठाया जा सके। IRAD/eDAR पोर्टल पर कुल 52 अस्पताल पंजीकृत हुये है जिसमें 32 शासकीय अस्पताल और 20 निजी अस्पताल रजिस्टर्ड है।

प्रशिक्षण में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू एवं जिले के सभी शासकीय अस्पताल और निजी अस्पताल के डॉक्टर व आयुष्मान ऑपरेटर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *