2 बोरियां… 2 लाशें… एक जैसा मर्डर? रायपुर-बिलासपुर में खौफ का माहौल, क्या कनेक्शन है दोनों मौतों का?”
छत्तीसगढ़ में मिले दो शव, दोनों बोरी में… क्या ये महज़ इत्तेफाक है या किसी सीरियल किलर का खेल?
रायपुर और बिलासपुर में बोरी से मिली लाशें, इलाके में फैली दहशत छत्तीसगढ़ में सोमवार का दिन सनसनी से भरा रहा राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर – दोनों जगहों पर बोरी में बंद शव मिलने से हड़कंप मच गया। इन दोनों मामलों में पुलिस को हत्या की आशंका है और जांच तेजी से की जा रही है।
पहला मामला – रायपुर:
खमतराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बोरी मिली, जिसमें एक युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
दूसरा मामला – बिलासपुर:
शिवटिकरी गांव में नदी किनारे महिला की लाश बोरी में बंद मिली। महिला की भी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। गांव वालों का मानना है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में बंद किया गया।
पुलिस दोनों मामलों में गंभीरता से जांच कर रही है – लेकिन सबसे बड़ा सवाल है:
क्या ये दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं?
क्या छत्तीसगढ़ में कोई नया ‘सीरियल किलर’ एक्टिव है?
या फिर यह दो अलग-अलग अपराध हैं जिनमें एक जैसी साजिश रची गई है?
पुलिस अपील कर रही है कि अगर किसी के पास इन मामलों से जुड़ी कोई जानकारी है, तो तुरंत नजदीकी थाना संपर्क करें।
Author: Deepak Mittal









