बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति सदस्य और कंपनी कर्मचारी आमने-सामने, उपभोक्ता धरने पर व कर्मचारी ऑफिस बंद कर थाने पहुंचे गए

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कर्मचारी बोले: काम में हस्तक्षेप रोज-रोज की परेशानी, इधर जीवन सिंह शेरपुर ने भी दी बड़े आंदोलन दी चेतावनी

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले के जावरा में स्मार्ट मीटर और ज्यादा बिल राशि को लेकर बिजली पीड़ित उपभोक्ता संघर्ष समिति लगातार प्रदर्शन कर रही है और उपभोक्ता की आवाज बुलंद कर रही है। लेकिन इस मामले में 22 अगस्त 2025 शुक्रवार को नया मोड़ आ गया।

बिजली कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और उपभोक्ता समिति सदस्य आमने-सामने हो गए। एक तरफ समय पर बिल नहीं भरने, जमा राशि को बकाया बताकर फिर नए बिल में जोड़ने और परेशानी बताने पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाकर उपभोक्ता संघर्ष समिति के सदस्य कुछ उपभोक्ताओं को लेकर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

वहीं रोज-रोज के हस्तक्षेप और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए बिजली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों ने ऑफिस बंद कर दिए और वह सभी पैदल मार्च करते हुए सिटी पुलिस थाने उपभोक्ता समिति सदस्यों के खिलाफ शिकायत करने पहुंच गए हैं। पुलिस दोनों पक्षों से मामला समझने में लगी है। प्रदर्शन दोनों तरफ से फिलहाल जारी है। इधर उपभोक्ता समिति के आह्वान पर नगर से और भी उपभोक्ता बिजली कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए हैं। जीवन सिंह शेरपुर सहित करणी सेना परिवार के कई कार्यकर्ता भी बिजली कंपनी कार्यालय पहुंचे और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह और बिजली कंपनी अधिकारियों में तीखी बहस भी हुई। जीवन सिंह ने सख्त लहजे में चेतावनी दी तो माहौल गरमा गया। हालांकि बाद में अधिकारियों ने एक महीने में सभी 1200 आवेदनों को निराकृत करने व अन्य समस्या निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस मौके पर तहसीलदार पारस वैश, डीई एम.एस. दीक्षित, बिजली कंपनी के सिटी केंद्र प्रभारी संजय खरत, जांच कमेटी सदस्य जेई भावेश कुमार, सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर डिगा आदि मौजूद थे। इधर उपभोक्ता संघर्ष समिति ने भी महिला उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता के आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन की जांच की बात कह रही है।

करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर सहित कई समाजसेवी भी कंपनी कार्यालय पहुंचे हैं।

बिजली कंपनी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते समिति सदस्य और उपभोक्ता

सिटी पुलिस थाने के बाहर खड़े बिजली कंपनी के अधिकारी कर्मचारी

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *