गूगल फोन ऐप का नया इंटरफेस, यूजर्स हैरान..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गुरुवार शाम से शुक्रवार दोपहर तक कई एंड्रॉइड यूजर्स अचानक हैरान रह गए, जब उनके फोन का डायलर इंटरफेस बिना किसी चेतावनी या अनुमति के बदल गया। यह बदलाव गूगल के Material 3 Expressive Redesign का हिस्सा है, जिसे हाल ही में एंड्रॉइड 16 के साथ पेश किया गया है।

गूगल फोन ऐप में अब कॉल लॉग पहले जैसी ग्रुपिंग लिस्ट में नहीं, बल्कि अलग-अलग एंट्री के रूप में दिखाई दे रहा है। कॉल हिस्ट्री और फेवरेट्स को मिलाकर नया होम टैब बनाया गया है। इसके अलावा कॉल्स अब गोल किनारों वाले कार्ड्स में नजर आ रही हैं।

नया फिल्टर सिस्टम जोड़ा गया है, जिससे मिस्ड, स्पैम और कॉन्टैक्ट्स जैसी कैटेगरी को अलग करना आसान हो गया है। इन-कॉल स्क्रीन पर बड़े बटन दिए गए हैं और कॉल रिसीव या काटने के लिए नया जेस्चर सिस्टम जोड़ा गया है, जिसमें स्वाइप और टैप दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।

यह बदलाव सर्वर-साइड एक्टिवेशन के जरिए किया गया है, यानी किसी ऐप अपडेट की जरूरत नहीं पड़ी। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि इंटरनेट दोबारा कनेक्ट होते ही इंटरफेस अचानक बदल गया और उन्हें ऐप पूरी तरह नया लगने लगा।

कुछ यूजर्स को नया डिजाइन पसंद आया, जबकि कई ने इसे “कन्फ्यूजिंग” और “अनावश्यक” बताया।

गूगल का कहना है कि यह नया डिजाइन रिसर्च पर आधारित है। कंपनी ने 18,000 से ज्यादा यूजर्स पर स्टडी की और पाया कि एक्सप्रेसिव डिजाइन से लोग जरूरी बटन और जानकारी जल्दी पहचान लेते हैं। कंपनी ने यह भी साफ किया कि जल्द ही यही बदलाव गूगल मैसेजेस, कॉन्टैक्ट्स, जीमेल और फोटोज जैसे ऐप्स में भी देखने को मिलेंगे।

नया इंटरफेस गूगल फोन ऐप वर्जन 186 में दिखाई दे सकता है।

सेटिंग्स में जाकर जेस्चर्स और नेविगेशन को कस्टमाइज किया जा सकता है।

फिलहाल पुराने डिजाइन पर लौटने का विकल्प मौजूद नहीं है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *