होटल के स्वीट रूम में “खेल” की आड़ में जुआ! कांग्रेस नेता और व्यापारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजनांदगांव। शहर के प्रतिष्ठित होटल मयूर में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने वहां चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। स्वीट रूम में चल रहे इस गुप्त खेल में कांग्रेस नेता, व्यापारी और अन्य रसूखदार शामिल पाए गए। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

सूचना मिलते ही सीएसपी वैशाली जैन के नेतृत्व में कोतवाली और बसंतपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। होटल मयूर के स्वीट रूम में चल रहे इस जुए में पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, ₹17,670 नकद, और 3 मोबाइल फोन जब्त किए।

 गिरफ्तार आरोपी:

  • अंगेश्वर देशमुख (47): पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, कांग्रेस नेता

  • अलख साहू (64): स्थानीय व्यापारी

  • जगदीश प्रसाद (66)

  • अक्षय रायचा (43)

इन सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि शहर में असामाजिक गतिविधियों और जुआरियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 यह वही अंगेश्वर देशमुख हैं, जिनका नाम पूर्व में भी कई विवादास्पद मामलों से जुड़ चुका है। सोमनी क्षेत्र के ये नेता कांग्रेस में प्रभावशाली माने जाते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *