रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 5.244 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 5.244 किलो गांजा, दो मोबाइल फोन और नगद रकम सहित कुल 80 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन, एएसपी आकाश मरकाम एवं सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने टीम के साथ मादक पदार्थों की तस्करी पर निगरानी तेज कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बृजराज नगर (ओडिशा) निवासी पिन्टु बेहरा रायगढ़ के बापूनगर में अपने रिश्तेदार के मकान में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना पर उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन के नेतृत्व में दबिश दी गई, जहां से आरोपी पिन्टु बेहरा (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसकी तलाशी में 3.322 किलो गांजा (कीमत लगभग 36 हजार रुपये), एक रेडमी मोबाइल और नगद रकम बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर जोगीडीपा निवासी रागिनी शर्मा उर्फ करेला के साथ मिलकर बिक्री करता है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रागिनी शर्मा (40 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से 1.922 किलो गांजा (कीमत 24 हजार रुपये) और एक पोको मोबाइल बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 419/2025 धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

1. पिन्टु बेहरा पिता वीरेंद्र बेहरा, उम्र 26 वर्ष, निवासी रामपुर कोलियारी, बृजराज नगर, जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा)

2. रागिनी शर्मा पति स्व. बलराम शर्मा, उम्र 40 वर्ष, निवासी जोगीडीपा, थाना कोतवाली रायगढ़


गांजा – 5.244 किलो, कीमत लगभग ₹60,000

मोबाइल – 2 नग, कीमत ₹20,000
कुल जब्ती – ₹80,000

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन, एएसआई गौतम सिंह ठाकुर, आरक्षक मनोज पटनायक, कमलेश यादव, रोशन एक्का एवं महिला आरक्षक परसीना टोप्पो की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *