गणेश उत्सव को लेकर समितियों को कड़े निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आगामी गणेश उत्सव को देखते हुए शहर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में एडिशनल कलेक्टर उमाशंकर बंदे और एडिशनल एसपी लखन पटले ने गणेश उत्सव समितियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

सख्त नियम और सुरक्षा इंतजाम

एडिशनल एसपी पटले ने कहा कि रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। समितियों को स्वयंसेवक तैनात करने और रात्रि में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

झांकियों का मार्ग और प्रतिबंध

बैठक में बताया गया कि झांकियां केवल निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाएंगी। तय रूट इस प्रकार रहेगा –
शारदा चौक – जयस्तंभ – मालवीय रोड – कोतवाली चौक – सदरबाजार – सत्तीबाजार – कंकालीपारा – पुरानी बस्ती थाना – लीली चौक – लाखेनगर – रायपुरा – महादेवघाट।

शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक तक झांकियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

विसर्जन संबंधी निर्देश

सभी प्रतिमाओं का विसर्जन केवल महादेवघाट कुंड में ही किया जाएगा। समितियों को झांकियों की ऊंचाई बिजली तारों से सुरक्षित दूरी पर रखने, जनरेटर और वायरिंग की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने और स्वयंसेवकों की सूची संबंधित थाना प्रभारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

साथ ही विसर्जन जुलूस में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को साथ न लाने की अपील की गई, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *