साहू समाज की बेटी, महिला पार्षद गायत्री साहू के विरुद्ध एफ आई आर एवं कांग्रेसी पार्षदों की उपेक्षा पर जिला कांग्रेस कमेटी ने की कड़ी निंदा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो 8959931111

बिलासपुर -मंगलवार को नगर निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद गायत्री साहू के नेतृत्व में सैंकड़ों वार्ड वासियों ने बिजली पानी जैसी मूल भूत सुविधा की मांग को लेकर विकास भवन का घेराव किया और अपनी जायज मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा व प्रतीकात्मक रूप से मटकी फोड़ लोकतांत्रिक विरोध दर्ज किया है।

किंतु निगम प्रशासन द्वारा एक महिला पार्षद एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर ने घोर निंदा व्यक्त की है और साथ ही आरोप लगाया है कि शहर की भाजपा महापौर कांग्रेसी पार्षदों की उपेक्षा करते हुए उनके वार्डों की अनदेखी कर रहीं है।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में धरना आंदोलनों के माध्यम से अपनी मांग रखने का अधिकार सबको होता है लेकिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार जिसके उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री तोखन साहू जी के गृह क्षेत्र में उनके ही समाज की महिला पार्षद के खिलाफ द्वेषपूर्ण तरीके से प्रकरण दर्ज कर निगम अधिकारियों द्वारा नारी सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

जिसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण व शहर द्वारा शीघ्र बैठक कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव की रूप रेखा तय की जाएगी जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहेंगे। उक्ताशय की जानकारी विजय केशरवानी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण ने विज्ञप्ति के माध्यम से प्रेषित किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *