गरियाबंद :छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीवीएस मेंबर दीपक मंडावी समेत ₹19 लाख के इनामी 4 नक्सलियों ने आज गरियाबंद मुख्यालय में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
???? समर्पित नक्सली:
-
दीपक मंडावी (DVS सदस्य)
-
कैलाश
-
रानिता
-
सुजाता
(सभी नक्सली 2013 से धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन कमेटी से जुड़े थे)
???? मुख्य जानकारी:
-
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों की निशानदेही पर ₹14 लाख नकद,
-
31 जिंदा कारतूस,
-
डेटोनेटर, 8 बीजीएल, 12 बोर राउंड,
-
2 खाली मैगजीन, और
-
नक्सली साहित्य भी बरामद किया गया।
????♂️ आईजी अमरेंद्र मिश्रा और आईजी (नक्सल ऑप्स) अंकित गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जनवरी में केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ चलपथी के मारे जाने के बाद नक्सल संगठन में कमजोरी साफ़ दिखने लगी है। अब संगठन को आर्थिक रूप से भी बड़ा झटका दिया गया है।
???? सुरक्षा बलों का दावा है कि यह ऑपरेशन न केवल संगठन की रीढ़ तोड़ने में सफल रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं के मन से नक्सलवाद का डर भी कम कर रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8236942
Total views : 8284508