फुल टैंक में देगी 1200 Km की रेंज, ये हाइब्रिड कार हुई सीधे 1.54 लाख रुपए सस्ती, चेक करें ऑफर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भारतीय बाजार में मारुति सबसे ज्यादा गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है. अगर आप मारुति की लग्जरी और प्रीमियम ग्रैंड विटारा एसयूवी को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए एक शानदार मौका है.

कंपनी इस महीने अपनी इस कार पर 1.54 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है. ये डिस्काउंट कार के सभी वेरिएंट पर उपलब्ध है. वहीं ऑफर का फायदा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर भी मिलेगा.

ऑल व्हील ड्राइव पर डिस्काउंट

मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा वेरिएंट के साथ ऑल व्हील ड्राइव पर भी डिस्काउंट दे रही है. इस एसयूवी की कीमत 11.42 लाख रुपए से 20.68 लाख रुपए तक हैं. ये कार फुल टैंक पर 1200 किलोमीटर की रेंज देती है. चलिए आपको बताते हैं इसके वेरिएंट वाइज डिस्काउंट कितना मिल रहा है.

वैरिएंट कैश डिस्काउंट दूसरे बेनिफिट्स टोटल बेनिफिट्स
पेट्रोल सिग्मा 0 ₹84,100 तक ₹84,100 तक
सभी वैरिएंट ₹40,000 ₹84,100 तक ₹1.24 लाख तक
पेट्रोल AWD ₹35,000 ₹84,100 तक ₹1.19 लाख तक
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ₹50,000 ₹1.04 लाख तक ₹1.54 लाख तक
CNG ₹10,000 ₹39,100 तक ₹49,100 तक

Maruti Grand Vitara Hybrid इंजन

मारुति और टोयोटा दोनों ने मिलकर हाइराइडर और ग्रैंड विटारा को तैयार किया है. हाइराइडर की तरह ग्रैंड विटारा में माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है. ये 1462 सीसी K15 के साथ आती है जो 6,000 RPM पर लगभग 100 bhp पावर और 4400 RPM पर 135 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है. इसको 5 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है. कार के माइलेज की बात करें तो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-CVT में- 27.97kmpl का माइलेज, माइल्ड हाइब्रिड 5-स्पीड MT का माइलेज 21.11kmpl है. वहीं, माइल्ड हाइब्रिड 6 स्पीड AT का माइलेज 20.58kmpl है.

Maruti Grand Vitara Hybrid फीचर्स

मारुति ग्रैंड विटारा हाइब्रिड में आपको 360 डिग्री व्यू कैमरा मिलता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग दिए गए हैं. वहीं फीचर्स की बात करें तो इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, रियर रिफ्लेक्टर, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, शार्क फिन एंटीना, रियर सीट USB और C-टाइप चार्जिंग आउटलेट, 60-40 स्प्लिट रियर सीट, क्लाइमेट कंट्रोल, 360° कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम मिलता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *