महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की सौजन्य भेंट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी और प्रवक्ता किरण बघेल ने रविवार को लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विश्वास जताया कि विभा अवस्थी और किरण बघेल के नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को संगठित कर सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर सशक्त भूमिका निभाना समय की आवश्यकता है, और इस चुनौती को नवनियुक्त नेतृत्व पूरी निष्ठा से निभाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा संगठन में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है, और नए नेतृत्व के साथ संगठन की गतिविधियों में तेजी और जनहितकारी पहल की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं में इस नई नियुक्ति को लेकर गहरा उत्साह देखा जा रहा है।

इस मुलाकात के दौरान शालिनी राजपूत भी उपस्थित रहीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *