कुसुम स्मेल्टर्स प्रा. लि. में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- नगर पंचायत सरगांव समीपस्थ ग्राम धमनी स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सभी अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में शैलेंद्र सिन्हा (निर्देशक – तकनीकी) एवं मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम धमनी सरपंच प्रतिनिधि राज कौशिक उपस्थित रहे।

साथ ही ग्राम रामबोड के सरपंच सुरेश ध्रुव, उपसरपंच धमनी एजाज अली व पंचगण भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे।

अपने संबोधन में श्री सिन्हा ने कहा,
“आजादी का यह अमूल्य उपहार हमें लाखों बलिदानियों के त्याग से मिला है। हम सबको सुरक्षा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।”
ग्राम प्रतिनिधियों ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और शहीदों के बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर कंपनी द्वारा सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। इससे कंपनी के सुरक्षा-केन्द्रित कार्यसंस्कृति का संदेश भी मजबूत हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर एच.आर. मैनेजर आनन्द सिंह ने कहा,
“जैसे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने एकजुट होकर आजादी पाई, वैसे ही अगर हम सभी कर्मचारी मिलकर लक्ष्य की ओर बढ़ें, तो कोई भी मंजिल पाना कठिन नहीं।”

कुसुम स्मेल्टर्स प्रा. लि. न केवल उत्पादन में उत्कृष्टता के लिए जानी जाती है, बल्कि अपने कर्मचारियों की सुरक्षा, कल्याण और सामाजिक सहभागिता के प्रति भी प्रतिबद्ध है। इसी भावना के साथ कंपनी हर राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और गर्व के साथ मनाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *