जिला गठन पश्चात पहली बार मुंगेली पुलिस ने स्वयं की बैंड पार्टी की धुन पर किया स्वतंत्रता दिवस परेड मार्च-पास्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

01 माह के भीतर पुलिस जवानों ने तैयार किया पुलिस बैंड पार्टी

79वें स्वंतत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पुलिस बैंड पार्टी के द्वारा देशभक्ति गीतों की आकर्षक धुन की प्रस्तुति से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पूरा झूम उठा

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- जिला मुंगेली में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली मे भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नु लाल मोहले एवं जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की उपस्थित में आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस को पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पुलिस अधीक्षक मुंगेली के द्वारा विगत 01 माह पूर्व जिला मुंगेली में जिला स्तर पर पुलिस बैंड टीम गठित कर विशेष प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षित किया गया था जो आज दिनांक स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दर्शकों में मुख्य रूप से आकर्षक बिन्दु रहा। पुलिस बैंड पार्टी के द्वारा परेड में भाव-विभोर प्रस्तुति दी गई और सबका दिल जीत लिया।

पुलिस बैंड पार्टी की मनमोहक एवं आर्कषक प्रस्तुति को देखकर मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नू लाल मोहले के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया एवं पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने पुलिस अधीक्षक श्री पटेल के द्वारा पुलिस बैंड पार्टी के पुलिस स्टाफ प्रआर विपिन कुजुर,राकेश यादव (ऑम्स) आर. विश्वनाथ राजपूत, मांगन सिंह ध्रुव, शशी गंधर्व, दिलीप ध्रुव को नगद ईनाम से पुरुष्कृत किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *