12 वर्षीय बालिका ठेले पर मूंगफली व केले बेचते हुए अचानक हुई बेहोश ट्रैफिक टीआई नीलम चौगड़ ने मौके पर पहुंचकर CPR द्वारा बचाई जान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल,

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम:  रविवार को शहर के दो बत्ती चौराहे पर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करती एक घटना सामने आई जिसने पुलिस विभाग के मानवीय चेहरे को उजागर किया। ट्रैफिक थाना प्रभारी नीलम चौगड़ ने मौके पर बेहोश हुई एक 12 वर्षीय बालिका की जान बचाकर सभी का दिल जीत लिया। यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग महिला पुलिस अधिकारी के साहस और संवेदनशीलता की जमकर सराहना कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बालिका मूल रूप से नामली क्षेत्र के 12 पत्थर इलाके की रहने वाली है और वह ठेले पर मूंगफली व केला बेचकर अपने परिवार की आजीविका में सहयोग करती है। रविवार को काम के दौरान वह अचानक अस्वस्थ होकर चौराहे पर बेहोश हो गई। उसी समय संयोगवश ट्रैफिक टीआई नीलम चौगड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हालात को भांपते हुए बिना देर किए सीपीआर की प्रक्रिया शुरू की और पंच देकर बालिका को होश में लाया।

लोगों का कहना है कि अगर समय पर यह सहायता नहीं मिलती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। बालिका को होश में लाने के बाद उसे पानी पिलाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में टीआई नीलम चौगड़ की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदना को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *