73 पद खाली, बैंक और निजी कंपनी में निकली भर्ती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। सीबीएसई बोर्ड से संबंद्व स्कूलों में डमी स्कूल संचालन होने की लगातार मिल रही शिकायत को लेकर बोर्ड ने सती बरतना शुरू कर दिया है. शिक्षण सत्र के शुरूआत में जहां इसके लिए अल्टीमेटम दिया गया है तो वहीं अब छात्रों की उपस्थिति के माध्यम से इस पर लगाम लगाने का प्रयास किया गया है. अब 75 प्रतिशत से अधिक की उपस्थिति पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में छात्र बैठकर परीक्षा दे पाएंगे.

सीबीएससी (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने शिक्षण सत्र के शुरूआत में मान्यता प्राप्त सभी निजी स्कूलों को मेल में एक निर्देश जारी किया है जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि डमी क्लास का संचालन न करें ऐसा करते पाए जाने पर सत कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद भी शिकायत कम नहीं हुआ जिसको लेकर बोर्ड ने बच्चों की उपस्थिति के माध्यम से डमी क्लास पर सती बरतने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.

कुछ दिनों पूर्व सीबीएसई बोर्ड से संबद्व सभी स्कूलों को एक और निर्देश बोर्ड ने जारी किया है जिसमें बच्चों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होने की स्थिति में बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति न मिलने की बात कही गई है. न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होना बताया गया है. साथ ही एक बार फिर से डमी क्लास का संचालन न करने के लिए हिदायत दिया गया है. साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों व पालकों को भी मैसेज व मेल के माध्यम से न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति की सूचना देने के लिए कहा गया है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *