त्योहारों पर रतलाम पुलिस का व्यापक निगरानी अभियान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


एसपी अमित कुमार ने मुख्य मार्गों और बाजारों का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम :  आगामी रक्षाबंधन, विश्व आदिवासी दिवस और स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु रतलाम पुलिस ने व्यापक गश्ती, निगरानी और तलाशी अभियान शुरू किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में यह अभियान शहर सहित सभी थाना क्षेत्रों के संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मुख्य बाजार, होटल, लॉज और धर्मशालाओं में विशेष चेकिंग के साथ जारी है। रात्रिकालीन गश्त भी सघन रूप से की जा रही है।

शुक्रवार को एसपी अमित कुमार ने दलबल के साथ शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को विश्व आदिवासी दिवस पर निकलने वाली रैली के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, रक्षाबंधन के समय बाजारों में आने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

मुख्य कार्रवाइयाँ और निगरानी गतिविधियाँ:

होटल, लॉज, धर्मशालाओं की गहन जांच: आगंतुकों की आईडी सत्यापन, रजिस्टर रिकॉर्ड की जांच और स्टाफ से पूछताछ।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त: बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ।

अस्थायी व प्रवासी निवासियों की पहचान-पत्र जांच: फेरीवालों, मजदूरों और बाहरी नागरिकों के दस्तावेजों का सत्यापन।

संवेदनशील क्षेत्रों और शराब दुकानों पर विशेष निगरानी: अनावश्यक जमावड़ों को रोकना और शांति भंग करने वालों पर त्वरित कार्रवाई।

रात्रिकालीन विशेष गश्त: रात 10 बजे से 2 बजे तक अतिरिक्त मोटरसाइकिल पार्टी और मोबाइल वाहन द्वारा गश्त, चेकिंग पॉइंट्स पर कड़ी जांच।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *