माता-पिता के झगड़े में समझाने गए पुत्र पर चाकू से हमला कर पिता ने कर दी हत्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पानी देने की बात को लेकर माता-पिता में हो रहा था विवाद,

सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर किया चक्काजाम, आरोपी पिता गिरफ्तार

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले के आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम धरोला में पानी देने की बात को लेकर एक व्यक्ति व उसकी पत्नी झगड़ा कर रहे थे। तभी उनका 24 वर्षीय पुत्र समरथ बीचबचाव करने व समझाने गया तो आरोपित पिता ने पुत्र समरथ पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11.30 बजे समरथ निवासी ग्राम धरोला अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी घर के अंदर उसके माता व पिता में पानी देने की बात को लेकर विवाद होने लगा। शोर सुनकर समरथ घर मे जाकर पिता आरोपित गोवर्धन को समझाने लगा, तभी गोवर्धन ने समरथ पर चाकू से हमला कर दिया। इससे समरथ के गले पर चोट लगी तथा वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

उसे आलोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव उसके परिजन को सौंप दिया। उधर, कुछ परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण आलोट पुलिस थाने पहुंचे व आरोपी गोवर्धन पर सख्त कार्रवाई करने व उसका जुलूस निकालने की मांग करने लगे। इस दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामे की स्थिति बन गई। लोगों ने थाने के सामने सड़क पर जाकर चक्काजाम कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर जाम खुलवाया

पानी देने की बात को लेकर हुआ था विवाद

आलोट एसडीओपी पल्लवी गोड़ ने मीडिया को बताया कि आरोपी गोवर्धन बुधवार रात पानी देने की बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। तभी उनका पुत्र समरथ समझाने गया तो आरोपी गोवर्धन ने अपने पुत्र समरथ के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *