संभागायुक्त  जैन ने जल उपयोगिता समिति की ली बैठक आयोजित, कलेक्टर वर्चुअल माध्यम से जुड़े

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सिंचाई जलाशयों की स्थिति, खरीफ लक्ष्य, खाद-बीज की उपलब्धता एवं वर्षा पर हुई चर्चा

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- बिलासपुर राजस्व संभाग के संभागायुक्त सुनील जैन की अध्यक्षता में आज जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागायुक्त ने जिले के वृहद एवं लघु सिंचाई जलाशयों में जल भराव की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। बैठक में वर्चुअल माध्यम से संभाग के जिलों के कलेक्टर भी जुड़े रहे।

संभागायुक्त ने आगामी खरीफ सत्र के लिए सिंचाई लक्ष्य निर्धारण, कृषकों के लिए आवश्यक खाद, बीज एवं कीटनाशकों की उपलब्धता की समीक्षा की। साथ ही अब तक हुई वर्षा की स्थिति की भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को कृषि संबंधी सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि खरीफ फसलों की बुआई में किसी प्रकार की बाधा न आए।


संभागायुक्त ने जलाशयों के जलस्तर की सतत निगरानी करने तथा जल वितरण की योजना को सुचारु रूप से लागू करने पर भी बल देते हुए कहा कि किसानों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब की स्थिति न बने, इसके लिए सभी विभाग नियमित बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें और आवश्यकतानुसार तत्काल निर्णय लें। उन्होंने सिंचाई व्यवस्था, जल प्रबंधन, उर्वरक वितरण और उपयोगिता के संबंध में चर्चा की और क्षेत्रवार जल आपूर्ति सुनिश्चित करने कहा।

इस दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता हेमेन्द्र देवसिंह को संबंधित अधिकारियों को बैठक की सूचना नहीं देने एवं बैठक के संबंध में एजेण्डा नहीं बनाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, कृषि, जल संसाधन, सहकारिता, खाद्य एवं प्रशासनिक अधिकारी जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *