जावरा में कोठारी ज्वैलर्स से 5 करोड़ की चोरी करने वाले पांचवे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2 किलो चांदी कि जब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं जबकि चार आरोपी अभी और फरार चल रहे हैं

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के जावरा निवासी भतीजे प्रकाशचंद्र कोठारी की कोठारी ज्वेलर्स दुकान पर हुई जिले की सबसे बड़ी चोरी के एक और पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये चोरी वर्ष 2023 में हुई थी। इसके चार आरोपी पहले पकड़े जा चुके है। अब एक और पकड़ाया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन उर्फ भुवन उर्फ झाडीया पिता बापुडा पारदी (उम्र 40 साल) निवासी ग्राम छोटी कनेरी खेजरा चक थाना धरनावदा को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चांदी के जेवरात बिछिया, पाईजेप, कंदोरा, कडे , चेन , हाथ की चुडी (कुल वजन 2 किलो 58 ग्राम) जब्त हुए। इनकी कुल कीमत 2 लाख 25 हजार रुपए है।

ये है घटनाक्रम : 16 सितंबर को चोरी कर गए थे 5 करोड़ का सोना-चांदी

16 सितंबर 2023 को कोठारी ज्वेलर्स के मालिक प्रकाशचंद कोठारी निवासी बजाजखाना जावरा ने सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कोई अज्ञात बदमाश रात्रि 1 से 5 बजे के बीच दुकान के पीछे तरफ से घर के किचन की खिडकी तोडकर दुकान में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात व नगदी (कुल किमती करीबन पांच करोड़ रुपये) चुराकर ले गए है। जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया। इसी मामले में अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार हुए है। जबकि चार अभी भी फरार है। वहीं एक की मौत हो चुकी।

पुलिस ने चार आरोपियों को पहले पकड़ा था, 31 लाख 25 हजार का माल जब्त

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिह चौहान व थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन को लगातार फरार आरोपीयों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया। जिसमें सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनों की सहायता से चोरी करने वाले आरोपीयों को ट्रेस किया जाकर पुर्व में ही आरोपी गौरव रघुवंशी पिता बुंदेलसिंह रघुवंशी (उम्र 24 साल) नि. ग्राम पिपरीया थाना गुना केन्ट जिला गुना, गंगु उर्फ गंगाराम पिता बापुडा पारदी (उम्र 30 साल) निवासी नई कनेरी ( खेजरा चक ) थाना धरनावदा जिला गुना, देवेन्द्र सोनी पिता टीकाराम सोनी (उम्र-59 साल) निवासी संतोषी माता मंदिर के पास वार्ड नं.-15 गुना थाना सिटी कोतवाली जिला गुना, सागर पिता गजानन्द सोनी (उम्र 34 साल) निवासी नयापुरा वर्धमान कालोनी गुना को गिरफ्तार कर लिया था। इन चार आरोपीयो के कब्जे से सोने के आभुषण कुल वजनी करीबन 151 ग्राम तथा चांदी के आभुषण कुल वजनी करीबन 10 किलो कुल किमती 21,25,000/- रुपये तथा घटना मे प्रयुक्त एक XUV कार किमती 10,00,000 रुपये जप्त किये गये। कुल मश्रुका 31,25,000/- किया जा चुका था ।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में इन्होंने निभाई सराहनीय भूमिका
सिटी थाने के निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि. रामनारायणसिह ,सउनि रणवीरसिह तोमर , प्रआर जाकिर खान ,प्रआर मृदंग सातपुते , प्रआर जगदीश , आरक्षक ललीत सिंह जगावत , आरक्षक यशवन्त जाट , आरक्षक सुरेन्द्रपालसिंह सिसौदिया , आरक्षक दिनेश भार्गो ,आरक्षक वसीम , आरक्षक लक्ष्मण नागदा , आरक्षक संदीप , आरक्षक मोहित नोगीया , आरक्षक विष्णुसिंह, आरक्षक रणजीत, आरक्षक सवाराम पंवार सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *