Healthy Tips: चाय बनाते समय करते हैं ये गलतियां? सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Healthy Tips: चाय पीने के शौकीन अधिकतर ज्यादातर लोग है। बहुत से तो ऐसे है जो सुबह उठते ही सबसे पहले चाय से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। अगर चाय न मिले तो कई लोगों को तो दिन ही खराब हो जाता है।

आपने ऐसा तो जरूर सुना होगा की चाय पीने से सेहत खराब होती है लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि चाय बनाने के तरीके से भी हेल्द पर काफी खराब प्रभाव पड़ता है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि कैसे रोजाना तरीके से बनने वाली चाय हमारी सेहत पर खराब असर डाल सकती है।

प्लास्टिक स्ट्रेनर हो सकता है हानिकारक

ऐसे बहुत से लोग हैं जो चाय को प्लास्टिक की छलनी से छानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक की छलनी से छानना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। गर्म चाय की वजह से प्लास्टिक से हानिकारक रसायन निकल सकते हैं जो शरीर में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। तो इसलिए हमेशा स्टील या मेटल की छलनी का इस्तेमाल करें। यह आपकी हेल्थ को नुकसान नहीं पहुचाएंगे।

बार-बार चाय को गर्म करना ना करें

बहुत से लोग है जो अक्सर मेहमानों के लिए या खुद के लिए भी बनी हुई चाय को दोबारा गर्म करते हैं। ऐसा करने से सेहत पर खराब प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही ये सेहत के लिए सही नहीं होता। इससे चाय का स्वाद ही नहीं, बल्कि उसकी पौष्टिकता भी खत्म हो जाती है। साथ ही इससे एसिडिटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

दूध को पहले उबालना चाय के स्वाद को बिगड़ता है

अगर आप भी चाय बनाते समय दूध को पहने डालते हैं तो इससे आपकी सेहत को खतरा हो सकता है। इसके साथ ही चाय का असली स्वाद और असर खत्म हो जाता है। बेहतर यह है कि चाय पत्ती, पानी, अदरक आदि को एक साथ उबालें और बाद में दूध मिलाएं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *