पीएम मोदी आज रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ को आज रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर से जबलपुर के लिए शुरू की जा रही नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि रायपुर-जबलपुर रूट पर लंबे समय से अतिरिक्त ट्रेन सेवा की मांग की जा रही थी। अभी तक इस मार्ग पर केवल अमरकंटक एक्सप्रेस ही संचालित होती थी, जिससे यात्रियों को विशेष रूप से त्योहारों और अन्य अवसरों पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को एक वैकल्पिक और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री साय ने इसके लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि राज्य में रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे आम जनता को बेहतर और आधुनिक रेल सुविधाएं मिल रही हैं।

नई रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस न केवल छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि इससे दोनों राज्यों के बीच व्यापार, पर्यटन और सामाजिक रिश्तों को भी मजबूती मिलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *